Wednesday, October 21st, 2026

 रमन सिंह अपनी टिकट की चिंता करें- सीएम बघेल

रायपुर

 पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। सीएम बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा, डा रमन सिंह अपनी टिकट की चिंता करें। विधायकों को तोड़ नहीं पाए तो अब कुछ भी बोल रहे हैं। भाजपा के जो 14 विधायक हैं उन्हें टिकट मिलेगी या नहीं इसकी चिंता करें। पूर्व प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने क्या कहा था उसे भी याद रखें। पूर्व मुख्‍यमंत्री रमन सिंह ने एक बयान में कहा था कि छत्‍तीसगढ़ में भाजपा राज्‍य में 15 साल और केंद्र में मोदी सरकार के आठ साल के विकास कार्यों की बदौलत चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस के विधायक चुनाव लड़ने से इन्‍कार कर रहे हैं।


रमन के बयान पर सीएम भूपेश बघेल का पलटवार

सीएम ने कहा रमन सिंह कांग्रेस विधायकों की चिंता छोड़े और अपनी टिकट की चिंता करें । मुख्यमंत्री रहते हुए अपने बेटे को लोकसभा की टिकट नहीं दिला पाए, हमारी चिंता क्यों कर रहे हैं। अपनी चिंता करें अपने पार्टी की चिंता करें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बातें कांकेर रवाना होने से पहले रायपुर में कहीं। इसके बाद अपने तय कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री रवाना हो गए।

कांग्रेस के विधायक भाग रहे

 गौरतलब है कि हाल ही में सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि बीजेपी में गुजरात की तरह सभी का टिकट कटेगा। इसे लेकर रमन सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल को कांग्रेस की चिंता करना चाहिए। विधायक चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं। सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है। भूपेश पार्टी की चिंता करें बीजेपी की चिंता करने वाले बहुत है। 15 साल के विकास के काम 8 साल के मोदी जी की उपलब्धियां इतनी सारी बातें हैं। भूपेश के साढ़े 4 साल के भ्रष्टाचार और सरकार भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं. जनता समझ गई हैं की किस प्रकार जनता के लूट के लिए ही सरकार है।

 

 

 

#सीएम बघेल

Source : Agency

पाठको की राय